Home दिल्ली मलेशिया के 2 दिवसीय दौरे पर रवाना हुए PM मोदी, कुआलालंपुर में CEO फोरम में होंगे शामिल

मलेशिया के 2 दिवसीय दौरे पर रवाना हुए PM मोदी, कुआलालंपुर में CEO फोरम में होंगे शामिल

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली/कुआलालंपुर: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि शनिवार की सुबह दो दिन के मलेशिया दौरे पर रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी का यह दौरा मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम के न्योते पर हो रहा है। पीएम मोदी आज मलेशिया पहुंचने के बाद वहां रह रहे प्रवासी भारतियों और व्यापारिक प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे।

बताया यह भी जा रहा है कि 2018 के बाद करीब 8 साल के लंबे अंतराल के बाद आज पीएम मोदी मलेशिया दौरे पर गए हैं। इस दौरे के संबंध में विदेश मंत्रालय के सचिव पी. कुमरन ने बताया कि यह दौरा भारत के एशियन देशों के साथ रिश्तों को और मजबूत करने और मलेशिया के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए अहम है। उन्होंने ये भी बताया इस यात्रा में 10 साल से मलेशिया में रह रहे भगोड़े जाकिर नाइक के मुद्दों पर भी चर्चा कि जा सकती है। भारत इससे पहले भी अलग-अलग मौकों पर ये मामला उठा चुका है।

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 8 फरवरी को कुआलालंपुर में भारत–मलेशिया सीईओ फोरम की 10वीं बैठक भी शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया के बड़े उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment