Home जालंधर जालंधर के गदाईपुर में लकड़ी की फ़ैक्ट्री में लगी भयानक आग, लाखों का सामान जलकर राख

जालंधर के गदाईपुर में लकड़ी की फ़ैक्ट्री में लगी भयानक आग, लाखों का सामान जलकर राख

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के गदाईपुर इंडस्ट्रियल एरिया में आज दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां स्थित एक लकड़ी की फैक्टरी में भयंकर आग लग गई। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में सूखी लकड़ी रखी हुई थी, जिसके कारण आग आगे से आगे तेजी से फैलती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी।

वहीं घटना की सूचना पाकर तुरंत दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य में जुट गईं। दमकल कर्मियों को फ़ैक्ट्री में आग बुझाते समय छत के ऊपर लगी लोहे की टीन के कारण काफी दिक्कत हुई। जिसके बाद मौके पर क्रेन को बुलाया गया और उसकी मदद से फ़ैक्ट्री की टीन की छत को उठाकर अंदर भड़क रही आग पर पानी की बौछारें मारी गईं। घटना में किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि फ़ैक्ट्री मालिक का लाखों का नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा कि आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की कुल 10 गाड़ियों को गदाईपुर भेजा गया। दमकल कर्मी लगातार पानी की रिफिलिंग कर आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। लेकिन अंदर लकड़ी के सुलगने के कारण आग बार-बार भड़क रही है, जिससे उसे पूरी तरह बुझाने में समय लग रहा है। राहत की बात यह रही कि समय रहते कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। खबर लिखे जाने तक राहत और बचाव जारी था।

वहीं अब तक आग लगने के कारणों का आधिकारिक पता नहीं चल पाया है। हालांकि शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारण वजह मणि जा रही है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही पुलिस मामले की विस्तृत जांच करेगी।

 

 

You may also like

Leave a Comment