Home क्राईम जालंधर में ED की बड़ी कार्रवाई, सनटेक सिटी के बिल्डर अजय सहगल की गिरफ़्तारी

जालंधर में ED की बड़ी कार्रवाई, सनटेक सिटी के बिल्डर अजय सहगल की गिरफ़्तारी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन घोटाला मामले में हुई कार्रवाई

चंडीगढ़: जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ED) जालंधर ने मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन का चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) हासिल करने के मामले में सनटेक सिटी मोहाली के बिल्डर और मालिक अजय सहगल को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि ED द्वारा पूछताछ के लिए अजय सहगल को बीते दिनों जालंधर बुलाया गया था। बिल्डर पर मनी लांड्रिंग और जमीन मालिकों और खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के आरोप हैं। जिसके बाद ED ने कार्रवाई करते हुए आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ED जांच में यह भी सामने आया कि अजय सहगल ने फर्जी CLU के आधार पर सिर्फ ‘सनटेक सिटी’ को ही नहीं, बल्कि ‘ला कैनेला’ नाम के मल्टी-स्टोरी रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स और ‘डिस्ट्रिक्ट-7’ कमर्शियल कॉम्प्लेक्स को भी विकसित किया है।

वहीं ED ने अपनी जांच में यह भी देखा है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निर्धारित प्लॉट अब तक GMADA के एस्टेट ऑफिसर को ट्रांसफर नहीं किए गए। यह भी नियमों की गंभीर उल्लंघना माना जा रहा है।

 

 

You may also like

Leave a Comment