Home एजुकेशन HMV कॉलेज के एम. वॉक. sem-1 की छात्राओं ने बढ़ाया संस्था का गौरव

HMV कॉलेज के एम. वॉक. sem-1 की छात्राओं ने बढ़ाया संस्था का गौरव

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय की एम. वॉक. (मेंटल हेल्थ एंड काउंसलिंग) सेमेस्टर-प्रथम की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। रितिका, सिमरन और महक ने 8.40 का शानदार एसजीपीए हासिल किया। तनुदीप कौर धवन ने 8.10 का एसजीपीए प्राप्त किया, जबकि रशिम बहल ने 7.70 का एसजीपीए हासिल किया।

वहीं प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने सभी सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके परिश्रम, समपण एवं लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि महाविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस अवसर पर प्राचार्या ने विभागाध्यक्षा डॉ. अशमीन कौर तथा विभाग की अध्यापिकाओं प्रिया एवं नंदिता के सतत मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं समर्पित प्रयासों की भी प्रशंसा की। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।

 

 

You may also like

Leave a Comment