Home जालंधर BREAKING: जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने संभाला कार्यभार, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

BREAKING: जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने संभाला कार्यभार, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने शनिवार को आधिकारिक तोर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। जानकारी के अनुसार नए CP सतिंदर सिंह सुबह करीब 12:30 बजे सीपी दफ्तर पहुंचे। जहां पुलिस जवानों की एक टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर उनको सम्मानित किया गया और उन्हें सलामी दी गई। हैं।

इस दौरान कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए 2010 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतिंदर सिंह को फूलों के गुलदस्ते देकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह के बाद नए सीपी ने अपना पदग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात भी की।

बता दें कि इससे पहले IPS अधिकारी धनप्रीत कौर जालंधर की पुलिस कमिश्नर थीं जिनका बीते दिनों तबादला हो गया था। अब IPS अधिकारी सतिंदर सिंह ने जालंधर शहर की कमान संभाली है। बता दें कि इससे पहले भी वह 2022 में जालंधर रूरल में SSP के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment