Home जालंधर Jalandhar: मंगलवार को दूसरा दर्दनाक ACCIDENT, ढिलवां रोड पर गैस टैंकर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

Jalandhar: मंगलवार को दूसरा दर्दनाक ACCIDENT, ढिलवां रोड पर गैस टैंकर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : पंजाब के जालंधर में सुबह से सड़क हादसे की यह दूसरी दर्दनाक खबर सामने आ रही है। पहला हादसा सुबह चुनमुन माल के पास से सामने आया था जिसमें पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई थी। अब दोपहर में ताजा मामला शहर के होशियारपुर रोड पर ढिलवां चौंक के पास से सामने आया है जिसमें तेल टैंकर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की टैंकर के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय संजीव कुमार निवासी प्रेम नगर भोजोवाल के रूप में हुई है।

वहीं घटना की सुचना पाकर पुलिस प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और सड़क सुरक्षा बल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने शव को सड़क से हटवाकर एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं ट्रैफिक पुलिस और एसएसएफ की टीम ने सड़क पर लगे जाम को हटवाया और यातायात को सुचारू करवाया।

मौके पर मृतक के परिवार वाले भी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार वालों ने जब मृतक के शव को इस हालत में देखा तो चीख- पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की ट्रक के टायर के नीचे आने से मौके पर ही जान चली गई।

मृतक के परिजनों के अनुसार वह 3 बहनों का इकलौता भाई था और एमईएस में काम करता था। वह शादीशुदा था और उसकी एक छोटी बच्ची थी। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी मायके गई हुई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। टैंकर और बाइक दोनों अपनी सही लेन में थे, फिर भी हदस कैसे हुआ इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment