Home जालंधर जालंधर को मिला नया जिला अध्यक्ष, इंजी.चंदन रखेजा के नाम पर लगी मुहर

जालंधर को मिला नया जिला अध्यक्ष, इंजी.चंदन रखेजा के नाम पर लगी मुहर

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: हर माह की तरह इस माह भी जालंधर में मानवाधिकार परिषद भारत की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान कई पुराने पदाधिकारियों को पदोन्नत किया गया तथा अनेक नए साथियों को संगठन से जुड़ने का अवसर प्रदान किया गया।

आपको बता दें कि जालंधर में मानवाधिकार परिषद भारत की बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्षा आरती राजपूत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस बैठक में कई नई नियुक्तियां की गईं। इसी कड़ी में सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति इंजी. चंदन रखेजा को लेकर हुई। चंदन रखेजा को पदोन्नत करते हुए उन्हें महामंत्री पद से ऊपर उठाकर एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली एवं निरंतर योगदान को देखते हुए उन्हें जालंधर जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।

सर्वसम्मति से लिए गए इस फैसले के बाद संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों में खुशी की लहर देखने को मिली। सभी ने मिलकर संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया तथा आने वाले दिनों में आयोजित होने वाली पंजाब मीट की तैयारियों को लेकर भी कार्य शुरू कर दिया गया।

इस अवसर पर चंदन रखेजा ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया तथा संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए हर संभव योगदान देने का विश्वास दिलाया। उन्होंने विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्षा आरती राजपूत का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनकी पदोन्नति को अंतिम स्वीकृति प्रदान करते हुए उन पर विश्वास जताया।

 

 

You may also like

Leave a Comment