Home एजुकेशन सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर में विश्व युवा कौशल दिवस उत्साह एवं उद्देश्यपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में सही जीवन मूल्यों और कौशलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें आज के युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने अपने सशक्त अभिनय के माध्यम से नशे की लत, अवसाद और आत्महत्या जैसे गलत रास्तों के दुष्परिणामों को उजागर किया तथा आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

सेंट सोल्जर ग्रुप की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुति एवं विद्यालय की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए प्रतिभागियों एवं अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कौशल का निरंतर विकास करने, नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा समाज के निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन इस प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ कि आज का युवा सही कौशल, जिम्मेदार निर्णय और सकारात्मक सोच के बल पर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

 

 

You may also like

Leave a Comment