



दोआबा न्यूज़लाइन


ठगों की कार के साथ 100 मीटर तक घिसटती चली गई महिला


जालंधर: शहर में शनिवार सुबह ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गुलाब देवी रोड पर स्थित रोज पार्क गुरुद्वारा साहिब के पास तीन बदमाश बाबा का भेष बनाकर आये और वहां सब्जी खरीद रही महिला को अपनी ठगी का शिकार बनाया।
बताया जा रहा है कि 3 व्यक्ति लाल रंग की आल्टो कार नंबर PB10 CT 8816 में सवार होकर आए और गुलाब देवी रोड पर स्थित रोज पार्क गुरुद्वारा साहिब के पास रेहड़ी से सब्जी खरीद रही महिला को अपनी बातों में उलझाया और फिर उसके गहनों की तारीफ करते हुए उसके सोने के टॉप्स छीनकर गाड़ी भागने लगे। गहने बचाने के प्रयास में महिला कार से लटक गई और करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई और फिर गिर गई। इस सब में महिला को काफी चोट आई है। ये पूरी घटना सड़क किनारे दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।


बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के कानों के टॉपस लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है



