Home जालंधर विधायक जूनियर अवतार हैनरी की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड 63 के कई परिवार कांग्रेस में शामिल

विधायक जूनियर अवतार हैनरी की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड 63 के कई परिवार कांग्रेस में शामिल

by Doaba News Line

जालंधर: हल्का उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 63 से कई परिवार क्षेत्र के विधायक एवं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

इस अवसर पर कांग्रेस में शामिल हुए दर्शन डोगरा ने कहा कि वे विधायक हैनरी की कार्यशैली और जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रहे हैं।

विधायक जूनियर अवतार हैनरी ने कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी परिवारों का हार्दिक स्वागत करते हुए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता के हितों की आवाज उठाती रही है। पार्टी ने हर समय शिक्षा, रोजगार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को प्राथमिकता दी है।
हैनरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता वर्तमान की ताकत होने के साथ-साथ भविष्य के कर्णधार भी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक मजबूत और प्रभावशाली संगठन है, जिसका उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों में आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है। साथ ही युवाओं को नशे से दूर कर समाज को बेहतर दिशा देना भी पार्टी की प्राथमिकता है।

उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार हर वर्ग के लिए ठोस कदम उठाने में विफल रही है और विकास को लेकर उसके पास कोई ठोस योजना नहीं है।

अंत में विधायक हैनरी ने कहा कि जिस तरह रोजाना बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाएगी।

इस दौरान कांग्रेस में शामिल होने वालों में एडवोकेट साहिल डोगरा, पल्लवी, सीमा रानी, एडवोकेट युवराज शर्मा, प्रभदयाल, यश पहलवान, लखबीर सिंह, अभय चौधरी, विशाल शूर, जगजीत सिंह, बलदेव राज, सुरिंदर कुमार, राजन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्षद पति दविंदर शर्मा, मिंटू कश्यप, हनी आर्य नगर, सुरिंदर भगत, गुरविंदर सिंह सोढ़ी, जिम्मी कालिया, रमेश गुलाटी व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment