Home चंडीगढ़ पंजाब में 27 जुलाई को आम आदमी क्लीनिकों में नहीं मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

पंजाब में 27 जुलाई को आम आदमी क्लीनिकों में नहीं मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब में शुरू हुए आम आदमी क्लीनिकों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 27 जुलाई दिन सोमवार को पंजाब में आम आदमी क्लीनिकों की सेवाएं ठप रहेंगी। आम आदमी क्लीनिकों के कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी न होने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।

जानकारी के अनुसार हड़ताल के दौरान आम आदमी क्लीनिकों में मरीजों को इलाज, मुफ्त दवाइयां और लैब टेस्ट की सुविधा प्रभावित हो सकती है। बतया जा रहा है की पंजाब आम आदमी क्लीनिक यूनियन के बैनर तले सभी क्लीनिकों में कर्मचारी सोमवार से काम बंद करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में सिविल सर्जन कार्यालयों के बाहर भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस हड़ताल में आम आदमी क्लीनिकों में तैनात मेडिकल ऑफिसर, फार्मेसी ऑफिसर और क्लीनिकल असिस्टेंट शामिल होंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वह अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस हल नहीं निकला।

बता दें कि पंजाब में इस समय 884 आम आदमी क्लीनिक चल रहे हैं। वहीं सरकार ने हाल ही में 100 नए क्लीनिक खोलने की मंजूरी भी दी है। इन क्लीनिकों में रोजाना करीब 70 हजार से अधिक मरीज इलाज, मुफ्त दवाइयां और लैब टेस्ट की सुविधा लेने पहुंचते हैं। ऐसे में कर्मचारियों की हड़ताल का सीधा असर बड़ी संख्या में मरीजों पर पड़ सकता है।

 

 

You may also like

Leave a Comment