Home जालंधर अकाली दल वारिस पंजाब दे के इस नेता की अचानक बिगड़ी तबीयत, जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती

अकाली दल वारिस पंजाब दे के इस नेता की अचानक बिगड़ी तबीयत, जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

रक्खड़ पुन्या मेले में शामिल होने जा रहे थे बाबा बकाला

जालंधर: लोकसभा संसद और अकाली दल वारिस पंजाब दे के नेता सरबजीत सिंह खालसा की अचानक तबियत बिगड़ गयी है। मिली जानकारी के अनुसार संसद सरबजीत रक्षाबंधन पर रक्खड़ पुन्या मेले में शामिल होने बाबा बकाला साहिब जा रहे थे , लेकिन रास्ते में ही अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। जिसके चलते उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां अब डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उन्हें ड्रिप (ग्लूकोज) लगाई जा रही है। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। दरअसल सरबजीत सिंह खालसा बाबा बकाला साहिब में होने वाली पंथक कॉन्फ्रेंस में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन रास्ते में अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके चलते उन्हें जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रक्खड़ पुन्या के अवसर पर बाबा बकाला में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है।

 

 

You may also like

Leave a Comment