Home पंजाबअमृतसर पंजाब में किसान फिर कर सकते हैं रेल रोको आंदोलन, 17 सितम्बर 12 बजे तक का दिया अल्टीमेटम

पंजाब में किसान फिर कर सकते हैं रेल रोको आंदोलन, 17 सितम्बर 12 बजे तक का दिया अल्टीमेटम

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

किसान मजदूर मोर्चा चैप्टर पंजाब ने बैठक कर किया रेल रोकने का ऐलान

अमृतस​र: पंजाब में फिर से एक बार किसान अपनी मांगों को लेकर रेलों का चक्का जाम करने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार किसान मजदूर मोर्चा चैप्टर पंजाब ने अमृतसर में बुधवार को बैठक कर ये फैसला लिया है। किसान नेताओं का कहना है कि अगर 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक सरकार की ओर से किसानों और मजदूरों की मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो इसके बाद पंजाब में अलग-अलग हिस्सों में रेल रोको आंदोलन शुरू किया जाएगा।

किसान नेताओं के अनुसार पहले चरण में अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर और सुनाम समेत कई जगहों पर रेल यातायात रोकने का कार्यक्रम तय है। इसके साथ ही पंजाब सरकार के मंत्रियों के घरों के बाहर लगाए जा रहे धरने भी साथ ही साथ चलते रहेंगे। इसके साथ ही किसान नेताओं ने यह भी कहा कि पटियाला में मंत्री के घर के बाहर चल रहा धरना तीसरे दिन में प्रवेश कर चुका है।

किसान नेताओं ने बताया कि करीब एक महीने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनको अपनी मांगों से अवगत कराया गया था। इसके साथ ही 31 अगस्त को डिप्टी कमिश्नर कार्यालयों के बाहर भी धरने दिए गए थे, लेकिन उनके मुताबिक सरकार की ओर से किसानों से बातचीत नहीं की गई।

 

 

You may also like

Leave a Comment