Home क्राईम अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस ने एक नशा तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 27 किलो हेरोइन समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस ने एक नशा तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 27 किलो हेरोइन समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

दुबई में बैठे ऑपरेटर के इशारे पर चल रहा था ये नेटवर्क

अमृतस​र: अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के अनुसार सीमा पर से चलाए जा रहे एक तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 27 किलो हेरोइन, विदेशी निर्मित.30 बोर पीएक्स5 पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद हुए हैं।

काउंटर इंटेलिजेंस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार बैठे तस्करों के साथ संपर्क में था। पकड़े गए आरोपी विदेश में बैठे अपने आकाओं के निर्देशों पर ही नशे की खेप को आगे सप्लाई करने का काम करते थे। जांच के दौरान इस मॉड्यूल के दुबई स्थित एक व्यक्ति के साथ संपर्क होने की बात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी कथित तौर पर दुबई में बैठे इस ऑपरेटर और सीमा पार के तस्करों के साथ मिलकर काम कर रहे थे।

वहीं इस कार्रवाई के बाद मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि 27 किलो हेरोइन की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों के पीछे और आगे के संपर्कों यानी बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच कर रही है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अवैध हथियारों की सप्लाई में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पंजाब पुलिस के मुताबिक सीमा पार से होने वाली नशे और हथियारों की तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment