Home मनोरंजन पांचवीं बार पिता बने 2 पत्नियों वाले फेमस यूट्यूबर अरमान मालिक, नवरात्री पर पहली पत्नी पायल ने दिया बच्चे को जन्म

पांचवीं बार पिता बने 2 पत्नियों वाले फेमस यूट्यूबर अरमान मालिक, नवरात्री पर पहली पत्नी पायल ने दिया बच्चे को जन्म

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मनोरंजन: फेमस यूट्यूबर अरमान मालिक फिर से एक बार पापा बन गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार अरमान की पहली पत्नी ने चौथे बच्चे को जन्म दिया है। अरमान मालिक पांचवीं बार पिता बने हैं। यूट्यूबर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कर अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। सोशल मीडिया पर पिक्चर शेयर करने के बाद उनके फैंस लगातार कमेंट सेक्शन पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर अरमान ने पहली पत्नी पायल के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें पायल हॉस्पिटल में बेड पर लेटी हुई है और अरमान अपने बच्चे को गोद में लिए हुए है। हालांकि अभी तक कपल ने बच्चे का चेहरा और जेंडर रिवील नहीं किया है। तस्वीर के साथ अरमान ने लिखा, ‘जच्चा बच्चा सब ठीक है।’ इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस की बधाइयों का सैलाब आ गया है।

बता दें कि यूट्यूबर अरमान मालिक की पहली पत्नी पायल ने अगस्त 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। इस गुड न्यूज़ को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों सहित शेयर किया था, जिनमें वह अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका के साथ पोज देती नजर आ रही थीं, जिनके हाथों में प्रेगनेंसी टेस्ट किट थी। उन्होंने लिखा था, “घर में खुशियां आने वाली हैं।”


 

 

 

You may also like

Leave a Comment