Home जालंधर सोढल रोड रामलीला पार्क में झूले लगाने को लेकर विवाद, परमिशन पर उठे सवाल

सोढल रोड रामलीला पार्क में झूले लगाने को लेकर विवाद, परमिशन पर उठे सवाल

by Doaba News Line

जालंधर : सोढल रोड स्थित रामलीला पार्क में व्यावसायिक गतिविधि को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय मोहल्ला निवासियों की ओर से पार्क में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि नहीं किए जाने की मांग को लेकर नगर निगम कमिश्नर और मेयर को लिखित पत्र दिया गया था। इसके बावजूद पार्क में बड़े व्यावसायिक झूले लगाए जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

जालंधर नॉर्थ से विधायक बावा हैनरी ने बताया कि मोहल्ला निवासियों ने पहले ही नगर निगम अधिकारियों को पत्र देकर पार्क के भीतर व्यावसायिक गतिविधियां शुरू किए जाने का विरोध जताया था। इसके बावजूद पार्क में बड़े कमर्शियल झूले लगाए जा रहे हैं। बावा हैनरी के अनुसार, यह काम गौरव कनोजिया की ओर से करवाया जा रहा है।

मामले को लेकर जब गौरव कनोजिया से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनके पास झूले लगाने की अनुमति है। हालांकि, जब उनसे अनुमति की प्रति उपलब्ध करवाने को कहा गया तो वह इसे उपलब्ध नहीं करवा सके।

इसके बाद नगर निगम कमिश्नर से मामले के संबंध में जानकारी ली गई। कमिश्नर ने बताया कि मोहल्ला निवासियों की ओर से पार्क में झूले लगाए जाने के विरोध में पत्र नगर निगम को प्राप्त हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम की ओर से अभी तक झूले लगाने के लिए कोई अनुमति जारी नहीं की गई है। संबंधित अनुमति का मामला फिलहाल विचाराधीन है।

अगर अनुमति नहीं तो झूले कैसे लगये

अब सवाल यह है कि अगर नगर निगम की ओर से अभी तक अनुमति जारी नहीं की गई तो रामलीला पार्क में झूले किसकी शय पर लगाए जा रहे हैं। व्यावसायिक झूलों को लेकर विवाद और गहरा गया है। अब देखना होगा कि नगर निगम इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पार्क में प्रस्तावित व्यावसायिक गतिविधि को अनुमति मिलती है या नहीं।

@sodalmela @ramleelapark @mela @mlabawahenry

 

 

You may also like

Leave a Comment