Home जालंधर डिप्टी कमिश्नर ने की उच्च स्तरीय बैठक, उद्योगों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश

डिप्टी कमिश्नर ने की उच्च स्तरीय बैठक, उद्योगों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश

by Doaba News Line

जालंधर: डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर उद्योगों को पेश आ रही समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उद्योगों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) अतिरिक्त प्रभार एवं अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) दिव्या पी भी उपस्थित रहीं। डॉ. अग्रवाल ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई तथा पेयजल से जुड़ी समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निपटारा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने और जिला स्तर से संबंधित उद्योगों की समस्याओं के समाधान हेतु त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कोताही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। पंजाब सरकार की उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डिप्टी कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कदम उठाएगा, ताकि जिले में निवेश और व्यापार को प्रोत्साहन मिल सके।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment