Home जालंधर Daily Horoscope : वृषभ राशिवालों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है, पढ़ें राशिफल…

Daily Horoscope : वृषभ राशिवालों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है, पढ़ें राशिफल…

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष: मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं। करियर में महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय: गणेश जी की आरती करें।

वृषभ: आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। काम में अच्छे परिणाम और धन लाभ के अवसर बन सकते हैं। बोलते समय संयम रखें।
उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को आटा दान करें।

मिथुन: रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रतियोगिता में सफलता और यात्रा से लाभ के संकेत हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय: गणेश जी को हरे फल अर्पित करें।

कर्क: अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में सुख बढ़ेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। नए निवेश में सावधानी रखें।
उपाय: जरूरतमंद को चावल दान करें।

सिंह: धन लाभ के अवसर बन सकते हैं। परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और किसी नए काम की योजना बन सकती है।
उपाय: कन्याओं को फल खिलाएं।

कन्या: काम में उत्साह रहेगा और आपके प्रयासों के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के लिए प्रयास बढ़ाएं।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

तुला: काम का दबाव और खर्च बढ़ सकता है। नौकरी बदलने या बड़े आर्थिक लेन-देन में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय: किसी जरूरतमंद को फल दान करें।

वृश्चिक: धन लाभ और कार्यक्षेत्र में प्रशंसा के योग हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। रिश्तों को मजबूत करने पर ध्यान दें।
उपाय: जरूरतमंद को चावल दान करें।

धनु: परिवार में मतभेद से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी को पैसा उधार देने से पहले सावधानी बरतें।
उपाय: पक्षियों को अनाज खिलाएं।

मकर: योजना बनाकर काम करने से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। स्वास्थ्य और वाणी दोनों पर संयम रखें।
उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।

कुंभ: परिवार से जुड़ी परेशानियां सुलझ सकती हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यापार में आज नया निवेश करने से पहले सोच-विचार करें।
उपाय: गणेश जी की आरती करें।

मीन: धैर्य से काम लेने का दिन है। अचानक धन लाभ या किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर हैं।
उपाय: गणेश जी को फल अर्पित करें।

एस्ट्रोलॉजर ऋतिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 79868 11800

 

 

You may also like

Leave a Comment