Home एजुकेशन मानव सहयोग स्कूल में ‘कक्षा शिक्षण में AI के प्रभावी उपयोग’ विषय पर CPD कार्यक्रम आयोजित

मानव सहयोग स्कूल में ‘कक्षा शिक्षण में AI के प्रभावी उपयोग’ विषय पर CPD कार्यक्रम आयोजित

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: मानव सहयोग स्कूल में शिक्षकों के व्यावसायिक कौशल को सशक्त बनाने के उद्देश्य से “कक्षा शिक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग” विषय पर एक इन-हाउस सतत व्यावसायिक विकास (सीपीडी) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हितेश तिवारी, शिक्षाविद् एवं शिक्षक प्रशिक्षक रहे। उन्होंने शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित आधुनिक डिजिटल उपकरणों के प्रभावी, नैतिक एवं जिम्मेदार उपयोग के बारे में जानकारी दी।

वहीं प्रशिक्षण के दौरान पाठ योजना तैयार करने, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं रोचक बनाने, विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने तथा दक्षतापरक मूल्यांकन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों के लिए आधुनिक तकनीकों का ज्ञान एवं उनका प्रभावी उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को भविष्य की शिक्षा प्रणाली के अनुरूप तैयार करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने हितेश तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

 

You may also like

Leave a Comment