



दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: जालंधर के वार्ड नंबर 80 की दादा कॉलोनी स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र (आम आदमी क्लीनिक) के आसपास बढ़ी हुई झाड़ियों एवं जमा गंदगी को जेसीबी मशीन की मदद से हटाकर सफाई करवाई गई। सफाई अभियान के दौरान अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल मौके पर पहुंचे और स्वयं सफाई कार्य का जायजा लिया।


इस अवसर पर पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि वार्ड की साफ-सफाई उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने नगरवासियों से वार्ड को एक स्मार्ट वार्ड बनाने का वादा किया था और इसी संकल्प के तहत वार्ड में लगातार विकास एवं सफाई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाने के लिए भविष्य में भी इसी तरह निरंतर कार्य जारी रहेंगे।
इस मौके पर राजिंदर अग्रवाल, आम आदमी क्लीनिक की डॉ. प्रगया शेखरी, नर्स गीता शर्मा, फार्मासिस्ट शिखा एवं हेल्पर पारस मौजूद रहे। क्लीनिक स्टाफ ने सफाई कार्य करवाने के लिए अश्वनी अग्रवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि सफाई होने से क्लीनिक के आसपास का वातावरण अब अधिक स्वच्छ एवं बेहतर हो गया है।





