Home चंडीगढ़ BREAKING: अकाली नेता सुखबीर बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, गुरुद्वारा साहिब के बाहर व्यक्ति ने किया Attack

BREAKING: अकाली नेता सुखबीर बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, गुरुद्वारा साहिब के बाहर व्यक्ति ने किया Attack

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुवार को SAD अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ। बताया जा राह है कि यह घटना ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई।

जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह बादल गुरुद्वारा माता साहिब कौर के अंदर जाने के लिए अपनी गाड़ी से उतर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। हमले में सुखबीर बादल के हाथ में चोट लगी है और उन्हें तुरंत उपचार के लिए यशोसाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हमले में उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। घटना के समय सुखबीर बदल का परिवार भी उनके साथ था।

वहीं हमला होने के बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति सँभालते हुए हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। हमले के पीछे क्या कारण था और आरोपी की पहचान क्या है, इसे लेकर पुलिस जांच जारी है। हमले के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताते चलें कि सुखबीर बादल पर दिसंबर 2024 में अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में भी हमला हुआ था। उस समय सुखबीर बदल गोल्डन टेंपल में सेवादार की ड्यूटी कर रहे थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment