Home जालंधर शिव मंदिर भोले भंडारी अटारी बाजार कमेटी की तरफ से भंडारे का आयोजन

शिव मंदिर भोले भंडारी अटारी बाजार कमेटी की तरफ से भंडारे का आयोजन

by Doaba News Line

जालंधर : शिव मंदिर भोले भंडारी अटारी बाजार जालंधर में हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धा और उत्साह के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी और मोहल्ले के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में प्रधान तरसेम कुमार जैन व अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सेवा कार्य में स्थानीय युवाओं और समाजसेवियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और पूरे दिन लंगर चलता रहा। कमेटी सदस्यों ने बताया कि समाज में भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से यह भंडारा हर साल आयोजित किया जाता है।

इस मौके पर राजेश कपूर प्रधान अटारी बाजार , भारत भूषण सचिव, टिंकू शर्मा ,मोंटी ,महाजन ,हिमांशु और बाजार के सभी गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

 


 

 

You may also like

Leave a Comment