
दोआबा न्यूज़लाइन
श्रद्धालु ने परिवार सहित किए माता के पिंडी स्वरूप के दर्शन
ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में रोज हजारों श्रद्धालु अपनी मन्नत लेकर माँ के दरबार में नतमस्तक होने आते हैं। मिली जानकारी के अनुसार माँ चिंतपूर्णी के दरबार में मांगी मन्नत पूरी होने पर फिर एक बार एक श्रद्धालु ने माँ के मंदिर में 11 तोले सोने का छत्र भेंट किया है। छात्र भेंट करने वाला श्रद्धालु पंजाब का बताया जा रहा हैं। इस मौके पर पंजाब का श्रद्धालु अपनी माँ चिंतपूर्णी के दरबार में मांगी अपनी मन्नत पूरी होने पर अब पुरे परिवार सहित माँ के मंदिर में 11 तोले सोने का छत्र अर्पित करने पहुंचा हैं।


जानकारी के अनुसार श्रद्धालु अपनी मुराद पूरी होने पर परिवार के साथ माता चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने मंदिर प्रशासन के अधिकारियों को 11 तोले सोने का यह छात्र सौंपा। इसके साथ ही श्रद्धालु ने मंदिर प्रशसन से अपना नाम गुप्त रखने का आग्रह किया। इस दौरान श्रद्धालु ने पुरे परिवार सहित माता के दरबार में माथा टेका और गर्भगृह में माता की पावन पिंडी के दर्शन किए।
बताते चलें कि माँ चिंतपूर्णी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है, जहां माता सती के चरण गिरे थे। इस शक्तिपीठ में हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। जिसके बाद कई श्रद्धालु अपनी मन्नतें पूरी होने पर समर्थता अनुसार माता को भेंट अर्पित करते हैं और माँ का धन्यवाद करते हैं।
