Home एजुकेशन CIA स्टाफ जालंधर की टीम ने 3 नशा तस्करों को किया काबू, 150 ग्राम हेरोइन बरामद

CIA स्टाफ जालंधर की टीम ने 3 नशा तस्करों को किया काबू, 150 ग्राम हेरोइन बरामद

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों पर और पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशे के खिलाफ युद्ध” के तहत सीआईए स्टाफ जालंधर के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की पुलिस टीम ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके पास से 150 ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सीपी धनप्रीत कौर ने बताया कि 8.03.2026 को सीआईए स्टाफ पुलिस टीम गंदा नाला के पास जमशेर से अर्बन एस्टेट फेस- 2 जाने वाली सड़क पर मौजूद थी। चेकिंग के दौरान जमशेर रोड से 1 युवक स्माइल पुत्र डेविड निवासी गाँव सुभाना, जालंधर को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 150 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 08-03-2026 को केस नंबर 39 पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 7, जालंधर में धारा 21,29-C-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया। गिरफ्तार स्माइल से पूछताछ के बाद 2 अन्य आरोपियों को 9 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया और केस में 29 एनडीपीएस एक्ट जोड़ा गया। आरोपियों की की पहचान डेनियल पुत्र चाद कुमार, लवप्रीत पुत्र प्रेम कुमार दोनों निवासी गाँव सुभाना, जालंधर के रूप में हुयी है। पूछताछ में आरोपी स्माइल ने कबूल किया है कि उसके द्वारा बरामद 150 ग्राम हेरोइन में से अपना मुनाफा निकाल कर 50/50 ग्राम हेरोइन अपने साथियों डेनियल और लवप्रीत को बेचने के लिए देनी थी।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment