Home जालंधर AAP पार्टी के सेंट्रल हलके में विकास के दावे खोखले: राजिंदर बेरी

AAP पार्टी के सेंट्रल हलके में विकास के दावे खोखले: राजिंदर बेरी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

कहा- पार्कों की खराब हालत, हर जगह उगी हुई हैं घास और झाड़ियां

जालंधर: जालंधर सेंट्रल हलके के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने सेंट्रल हलके के तहत आते नंगलशामा चौक से लद्देवाली जाने वाली सड़क पर बने पार्क का दौरा किया और नगर निगम कमिश्नर और मेयर से मांग की कि इन पार्कों के रखरखाव और सफाई को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार पिछली सरकारों के समय बने इन पार्कों में घास और झाड़ियां तक कटवाने में असमर्थ है। पार्कों की इस हालत की वजह से लोगों को सड़कों पर सैर करनी पड़ रही है। इन पार्कों में पिछली सरकारों के समय लगाए गए ओपन जिम भी लोग इस्तेमाल नहीं कर प् रहे हैं क्योंकि इन पार्कों में सफाई की व्यवस्था बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि लद्देवाली पार्क की खराब हालत विकास के दावों की असली तस्वीर है। ये वही पार्क हैं जो कांग्रेस सरकार के समय लोगों की सुविधा और इलाके के विकास के लिए बनाए गए थे। लेकिन आज इनकी हालत देखकर सवाल उठते हैं। हर तरफ अनदेखी दिखाई देती है। अगर सरकार बनी हुई पब्लिक प्रॉपर्टीज़ की भी मेंटेनेंस नहीं कर सकती, तो डेवलपमेंट के बड़े-बड़े दावों का क्या फ़ायदा? लोगों का पैसा खर्च हुआ, पार्क बने, लेकिन उनके मेंटेनेंस की ज़िम्मेदारी कौन लेगा? जनता जवाब चाहती है। डेवलपमेंट सिर्फ़ नई घोषणाओं से नहीं, बल्कि पहले से बनी पब्लिक सुविधाओं की सही मेंटेनेंस से भी साबित होता है। राजिंदर बेरी ने कहा कि मौजूदा AAP सरकार जो डेवलपमेंट के दावे कर रही है, वे खोखले साबित हो रहे हैं।

 

 

You may also like

Leave a Comment