दोआबा न्यूज़लाइन
भाजपा ने अबोहर व पठानकोट में दर्ज करवाई जीत
चंडीगढ़: पंजाब निकाय चुनावों के नतीजे बीती शाम सामने आ गए हैं। जारी नतीजों के अनुसार राज्य के 8 नगर निगम चुनाव में सत्ताधारी पार्टी ‘आप’ बरनाला, मोगा, बटाला, मोहाली और बठिंडा में जीत हासिल कर सफल रही, जबकि कांग्रेस ने कपूरथला और भाजपा अबोहर व पठानकोट में बहुमत हासिल कर विजयी रही।
बता दें कि पंजाब में 26 मई को 8 नगर निगम, 75 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। जिसमें निकाय चुनावों के लिए कुल 1977 वार्डों पर मतदान हुआ और 7555 उम्मीदवार इन चुनावों का हिस्सा बने। अब बीती शाम राज्य चुनाव की ओर से चुनाव नतीजों के जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 1977 सीटों में से ‘आप’ ने 954, कांग्रेस ने 393, शिअद ने 192, भाजपा ने 172 और 258 सीटों पर आजाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।
बताते चलें वर्ष 2021 के निकाय चुनावों में भी भाजपा को केवल 59 सीटें मिली थीं लेकिन 2026 में भाजपा ने ऊँची छलांग लगाते हुए आंकड़ा 150 के पार कर लिया है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार बठिंडा नगर निगम के 50 वार्डों के आए चुनाव नतीजों में ‘आप’ को 35, कांग्रेस को 5, शिअद को 3, भाजपा को 1 और 6 आजाद उम्मीदवार विजयी रहे। वहीं पठानकोट नगर निगम के 50 वार्डों में से 46 वार्डों में से ‘आप’ को 7, कांग्रेस को 17, भाजपा को 22 सीटें मिलीं।
वहीं अबोहर के 50 वार्डों में से 44 के परिणाम घोषित हुए। जिनमें से भाजपा ने अबोहर में 27, ‘आप’ 15, कांग्रेस 1 और एक आजाद उम्मीदवार ने जीत हासिल की। वहीं मोहाली के 50 वार्डों में से 22 वार्डों के परिणाम घोषित हुए। जहां ‘आप’ को 15, कांग्रेस को 3, शिअद को 1 और 2 आजाद उम्मीदवार विजयी रहे। मोगा के 50 वार्डों में ‘आप’ ने 30, कांग्रेस ने 7, भाजपा ने 3, शिअद ने 3 और 7 आजाद उम्मीदवार विजेता रहे।
किसे मिली कितनी सीटें
‘आप’ कांग्रेस शिअद भाजपा आजाद
954 393 192 172 258
इसके साथ ही कपूरथला के 50 वार्डों में से कांग्रेस ने 31, ‘आप’ ने 11, शिअद ने 3, भाजपा ने 3 और 2 आजाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।
