

दोआबा न्यूज़लाइन
टोक्यो : जापान में बीती देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार जापान के टोक्यो शहर के गुनमा प्रांत के मिनाकामी शहर के पास कान-एत्सु एक्सप्रेसवे पर बर्फीले मौसम के चलते विजिबिलिटी कम होने के कारण 2 ट्रक आपस में टकरा गए, जिसके बाद पीछे से आ रही 50 से ज्यादा गाड़ियां देखते ही देखते आपस में भिड़ गईं। टक्कर के बाद कई गाड़ियों में आग लग गई।

बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा जाम हो गया। जिसके बाद पीछे से आ रही कई गाड़ियां बर्फीली सड़क पर समय रहते ब्रेक नहीं लगा सकीं और 50 से ज्यादा गाड़ियां एक-एक करके आपस में भिड़ गईं। टक्कर के बाद कई गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में
एक 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए।

वहीं पुलिस ने बताया कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद एक गाड़ी में आग लग गई, जबकि वह आग तेजी से फैलते हुए एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों तक पहुंच गई। इस हादसे में कई गाड़ियां बुरी तरह जलकर राख हो गई हैं।
वहीं हादसे की सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तुरंत फायर कर्मियों ने आग बुझाने कर कार्य शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों ने करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल पुलिस जांच और सड़क की सफाई के चलते एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्से अभी भी बंद हैं।

