
दोआबा न्यूज़लाइन
इस दौरान भारत-अमेरिका संबंधों और वैश्विक हालात पर हुई चर्चा
नई दिल्ली/वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े मुद्दे पर करीब 40 मिनट तक अहम बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने इस दौरान वैश्विक सुरक्षा, व्यापार और क्षेत्रीय स्थिरता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

सूत्रों के अनुसार, बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत शांति और स्थिरता का पक्षधर हैं और क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए हर संभव प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है।
वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ मजबूत संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि अमेरिकी जनता भारत और उसके नेतृत्व को पसंद करती है। उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने पर बल दिया।
इस बीच, होर्मुज क्षेत्र को लेकर ईरान की ओर से भी कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा है कि पिक्चर अभी बाकी है और वह अपने हितों की रक्षा के लिए हर कदम उठाने को तैयार हैं। ईरान ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी का संकेत दिया है।
गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति का एक अहम मार्ग हैं, जहां बढ़ते तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। ऐसे में इस मुद्दे पर विश्व के प्रमुख नेताओं के बीच बातचीत को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और अमेरिका के बीच संवाद से क्षेत्र में शांति बनाए रखने की दिशा में सकारात्मक पहल हो सकती है।
