
दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: पंजाब के जालंधर में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 12 बजे बस्ती पीरदाद रोड पर शेर सिंह कॉलोनी के पास एक तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला और उसकी 10 साल की पोती की मौके पर मौत हो गई है।
हादसे में मृतक बुजुर्ग महिला की पहचान शीतल शर्मा और बच्ची की पहचान 10 वर्षीय माही शर्मा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि इस ओवरस्पीड फॉर्च्यूनर कार पहले ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और उसके बाद खंबे से टक्कर मार दी। हादसे में एक दादी -पोती गंभीर घायल हो गए जिन्हें लोगों कि मदद से तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । इस हादसे में इ -रिक्शा चालक भी गंभीर घायल हुआ है। वहीं हादसे के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने के बाद भी कार चालक नहीं रुका और तेजी से गाड़ी भगाता रहा, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर कार खंभे से टकरा गई। इलाका निवासियों के अनुसार फॉर्चूनर चालक नशे में धुत्त था और नशे की हालत में उसने कई जगह टक्कर मारी है। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी फॉर्चूनर चालक को गिरफ्तार कर बस्ती बावा खेल थाने में ले गई। इलाके में तनाव का माहौल बन गया और परिजनों ने बस्ती बावा खेल थाने के बाहर जमकर हंगामा किया और पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोप लगाए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद भी उसका मेडिकल तुरंत नहीं करवाया, जिससे लोगों में गुस्सा बढ़ गया। आरोप यह भी है कि डेरा रात जब पीड़ित परिजन बस्ती बावा खेल थाने पहुंचे तो पुलिस ने गेट अंदर से बंद कर लिया। इस पर परिवार और स्थानीय लोगों ने देर रात करीब 3 बजे तक थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद बताया जा रहा है कि रात करीब 3 बजे आरोपी का मेडिकल करवाया गया।
वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए ACP नार्थ ने बताया कि इस मामले कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके अनुसार मामले की जाँच कर आरोपी के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।

