Home (मुंबई मुंबई एयरपोर्ट पर SpiceJet की उड़ानें रद्द होने से सैकड़ों पैसेंजर्स फंसे, टिकट काउंटर के बाहर किया हंगामा

मुंबई एयरपोर्ट पर SpiceJet की उड़ानें रद्द होने से सैकड़ों पैसेंजर्स फंसे, टिकट काउंटर के बाहर किया हंगामा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मुंबई: आर्थिक संकटों से जूझ रही स्पाइसजेट (SpiceJet) की फ्लाइट्स के संचालन में आने वाली दिक्क्तें दिन ब दिन बढ़ती चली जा रही हैं। ताजा खबर मुंबई एयरपोर्ट से सामने आई है जहां एक बार फिर मंगलवार को SpiceJet की फ्लाइट्स में देरी देखी गई, जिसके चलते यात्रियों को एयरपोर्ट पर कई घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को स्पाइसजेट की कई फ्लाइट्स में देरी हुई। शाम 7 बजे के बाद कहीं जाकर एयरलाइन की कई फ्लाइट रवाना नहीं हुईं। हालांकि कुछ फ्लाइट्स ने बुधवार सुबह करीब 4 बजे उड़ान भरी। इस दौरान एयरपोर्ट पर घंटों फ्लाइट्स में देरी के चलते यात्रियों ने टिकट काउंटर पर हंगामा और नारेबाजी की। यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन ने उन्हें न तो देरी की वजह बताई और न ही उड़ान के नए समय की सही जानकारी दी।

वहीं इस दौरान स्पाइसजेट ने प्रभावित यात्रियों को रिफंड देने की बात कही है और 7 दिनों के भीतर पैसा खाते में भेजने का आश्वासन दिया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment