







दोआबा न्यूज़लाइन



रावलपिंडी: पाकिस्तान के रावलपिंडी में रविवार को फेमस TV एंकर राबिया अहसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार रावलपिंडी स्थित एंकर राबिया के घर पर उन्हें गोली लगी है जिसके कारण उनकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में एंकर के पति का नाम सामने आ रहा है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की शुरुआती पूछताछ में राबिया के पति एहसान ताहिर खान ने एंकर की हत्या करने की बात कबूल कर ली। सिटी पुलिस ऑफिसर हसन मुश्ताक सुखेरा ने कहा कि एहसान के पति को हिरासत में ले लिया गया है और पिस्तौल को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने सदर बेरूनी थाने में हत्या का केस दर्ज किया है। पंजाब फोरेंसिक साइंस एजेंसी की टीम घर से सबूत जुटा रही है। फिलहाल पुलिस ने राबिया के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताते चलें कि 41 वर्षीय राबिया एहसान एक निजी टीवी चैनल ’92 न्यूज़’ से एंकर और प्रोग्राम होस्ट के तौर पर जुड़ी थीं। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार आमिर मतीन और रऊफ़ क्लासरा के साथ मिलकर करंट अफेयर्स के एक प्रोग्राम को भी होस्ट किया था। उनकी दो बेटियां थीं, जिनकी उम्र 13 और 11 साल है। कहा यह भी जा रहा था कि जिस समय गोलीबारी हुई, उस वक्त बच्चे अपनी नानी के साथ लॉन में मौजूद थे।


