




दोआबा न्यूज़लाईन
मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सब दंग रह गए। जी हां! फ्लाइट कैंसिल होने से नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई-गोरखपुर स्पाइसजेट फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्रियों का गुस्सा जमकर फूटा। यात्री टर्मिनल जाने के बजाय सीधे रनवे पर विमान के आगे ही धरने पर बैठ गए।




प्रदर्शन के इस वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। जिसके बाद हर कोई सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आग की तरह वायरल कर रहा है। यात्री रनवे पर एक विमान के आगे पैसेंजर्स बैठे और लेटे हुए नजर आ रहे हैं। एक लड़की मजाकिया अंदाज में पूरी घटना को बयां करते हुए वीडियो बना रही है। कुछ लोगों ने नारे भी लगाए।
बताते चलें कि गोरखपुर जाने वाली उड़ान को यात्रियों को फ्लाइट में बिठाने के बाद अचानक रद्द कर दिया गया। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG553 को अपने तय समय पर उड़ान भरनी थी. लेकिन घंटों के इंतजार और बोर्डिंग पूरी कराने के बाद अचानक फ्लाइट कैंसिल करने का फरमान सुना दिया गया।





