Home पंजाब रोपड़ में सुबह-सुबह भयानक सड़क हादसा, 4 की मौत

रोपड़ में सुबह-सुबह भयानक सड़क हादसा, 4 की मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

रोपड़: पंजाब के रोपड़ में बुधवार सुबह बड़ा ही भयानक एक्सीडेंट हुआ। बताया जा रहा है कि मनाली-कीरतपुर साहिब नेशनल हाईवे पर अनयंत्रित होकर बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 घायल बताए जा रहे हैं। सभी मृतक रोपड़ के रहने वाले हैं। ये हादसा देहणी मसेवाल के पास हुआ बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार डीजे साउंड वाली बस कुल्लू दशहरे में कार्यक्रम करके लौट रही थी तभी रस्ते में अनयंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी पुरुष थे। फिलहाल एक्सीडेंट की वजह पता नहीं चल पाई।

हादसे की सूचना पाकर तुरंत पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया। बचाव टीम ने काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर श्री आनंदपुर साहिब अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment