




दोआबा न्यूज़लाईन
अमृतसर : पंजाब में कोई दिन ऐसा नहीं जाता, जिस दिन गोली की गूंज से कोई जिला दहला न हो, ऐसा ही एक मामला अमृतसर से सामने आया। जहां गुरुद्वारे साहिब से माथा टेक कर आ रहे सरपंच के बेटे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गई। यह घटना अमृतसर में चाटीविंड थाने के अंतर्गत आने वाले गांव चीते कलां की बताई जा रही हैं। जब युवक पर गोलियां चली उसका दोस्त भी मौजूद था। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुचांया। लेकिन इलाज के दौरान तीरथ सिंह की मौत हो गई।




जानकारी देते हुए मृतक के भाई कारज सिंह ने कहा कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते हुई हैं। आगे उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने AAP की तरफ से सरपंच का चुनाव जीता था। गांव के ही एक गुट के साथ उनका पहले भी विवाद हो चुका था। उन्होंने ही मेरे भाई पर गोलियां चलाई हैं।
मामले के बारे में बताते हुए एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल ने कहा कि सरपंच की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। आरोपियों की पहचान गुरदित्त सिंह, गुरजंत सिंह, हरकीरत सिंह उर्फ हॉकी और गोरा के रूप में हुई है। वारदात के बाद से ये सभी फरार हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर रही है।





