




दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के गांव धीना में सृष्टिकर्ता भगवन वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस को लेकर आज निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में जालंधर कैंट के हल्का इंचार्ज सरबजीत सिंह मक्कड़ अपने साथियों के श्रद्धा और आदर के साथ शामिल हुए।




इस मौके पर सरबजीत सिंह मक्कड़ ने भगवान श्री वाल्मीकि महाराज जी को नमन किया और उनका आशीर्वाद लिया और पूरी संगत को इस पवित्र शोभायात्रा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्री वाल्मीकि महाराज जी की शिक्षाएं हमें सच्चाई, बराबरी, आपसी भाईचारे और इंसानियत की सेवा का संदेश देती हैं। हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज में प्यार, मेलजोल और एकता को और मजबूत करना चाहिए।
इस मौके पर उनके साथ उनके साथी और श्रद्धालु भी मौजूद थे।





