Home दिल्ली दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़ें

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़ें

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का 30 तारीख को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाला कॉन्सर्ट काफी चर्चा में था, क्योकि परमिशन को लेकर काफी अटकलें चल रही थी, लेकिन इन सभी बातों पर अब विराम लग गया है। दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर स्तिथि को क्लियर कर दिया है, उन्होंने कहा कि शो रद्द नहीं होगा। वह दिल्ली में अपने फैंस से मिलेंगे।

इस दौरान उन्होंने उन लोगों पर भी अपने अंदाज में शब्दों से वार किया, जो यह कह रहे थे कि दिल्ली का शो उनका कैंसल हो गया है। आगे उन्होंने कहा कि मुझे बस यह पूछना था कि क्या बन गई आपकी रील्स, हो गए आपके ट्वीट्स और न्यूज रूम की डिबेट्स? मुस्कुराते हुए उन्होंने फैंस को कन्फर्म किया कि मैं आ गया हूं और 30 को दिल्ली में मिलते हैं। लाइव खत्म करते हुए उन्होंने फैंस को आई लव यू कहा।

गौरतलब है कि दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस ने 22 अक्टूबर को सुरक्षा संबंधी इनपुट, त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों और भीड़ प्रबंधन की चिंताओं के कारण अनुमति देने से इंकार किया था।इसके बाद आयोजकों ने पुलिस के साथ बैठक कर अतिरिक्त सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की योजना पेश की, जिसके बाद अनुमति मिल गई।

 

 

You may also like

Leave a Comment