Home हिमाचल प्रदेश कुल्लू की तीर्थन वैली में आग की भेंट चढ़े 2 मकान, लाखों का सामान हुआ राख, बेघर हुए 2 परिवार

कुल्लू की तीर्थन वैली में आग की भेंट चढ़े 2 मकान, लाखों का सामान हुआ राख, बेघर हुए 2 परिवार

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

कुल्लू : कुल्लू में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू की तीर्थन घाटी के धारागाड़ गांव में आज तड़के सुबह करीब 5 बजे 2 लकड़ी के मकानों में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में आग ने दोनों मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। लेकिन गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

बताया गया कि दोनों मकानों में जय चंद और उनके बेटे वीर सिंह के परिवार रहते थे। आग लगने से दोनों परिवारों का घर और उसमें रखा घरेलू सामान जल गया। इस हादसे में घर में रखा सारा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन और रोजमर्रा के इस्तेमाल का अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। फिलहाल आग लगने कि वजह का पता नहीं चल पाया है।

आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टियों समेत उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शी लालचंद ठाकुर के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों की कोशिशों के बावजूद पूरा मकान कुछ ही समय में जल गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

वहीं आगजनी की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम ने मौके का जायजा लिया। प्रभावित दोनों परिवारों को 10-10 हजार रुपए की अंतरिम राहत, कुल 20 हजार रुपए प्रदान की गई है। इसके अलावा प्रशासन की ओर से आवश्यक घरेलू सामान भी उपलब्ध कराया गया है। घटना को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment