Home पंजाब भोगपुर में नशे की हालत में पुलिस कर्मियों की गाड़ी ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, मौके पर भारी हंगामा

भोगपुर में नशे की हालत में पुलिस कर्मियों की गाड़ी ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, मौके पर भारी हंगामा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : जालंधर के भोगपुर में सोमवार देर रात उस समय भारी हंगामा देखने को मिला जब नशे में धुत्त पुलिस कर्मियों ने अपनी गाड़ी से कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कई गाड़ियों को टक्कर मारने वाले वाहन को रोककर घेर लिया। लोगों द्वार मौके पर भारी बवाल कटा गया। लोगों के अनुसार पुलिसकर्मी इस कदर शराब के नशे में धुत्त हुए पड़े थे कि उनका अपनी गाड़ी थोड़ा भी नियंत्रण नहीं था। मौके पर मौजूद लोगों ने वहीं नशे कि हालत में पुलिसकर्मी कि वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर दाल दी।

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने अपने वाहन से नशे की हालत में सरकारी वाहन और तीन-चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कई वाहन क्षतिग्रस्त भी हुए हालांकि गनीमत भारी बात यह रही कि कोई जनि नुकसान नहीं हुआ है। घटना में एक गाड़ी का टक्कर की वजह से तैयार भी फट गया। कहा यह भी जा रहा है कि जब टक्कर के बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों को गाड़ी से नीचे उतरने के लिए कहा तो वे निचे न उतर कर अंदर ही बैठे रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन से शराबी पुलिसकर्मियों और पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग करनी शुरू कर दी।

इस हंगामे के चलते सड़क पर भारी भीड़ लग गई। गुस्साए लोगों का कहना है कि पुलिस यातायात नियमों की अनदेखी करने पर आम जनता के तो चलन काटती है । पर जब खुद पुलिस के नुमाइंदे शराब के नशे में गाड़ियां ठोक रहे हैं तो उन पर कार्रवाई कौन करेगा? प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि ऐसे पुलिसकर्मी, जो खुद शराब पीकर गाड़ियां चला रहे हैं, वे समाज की सुरक्षा करने के बजाय लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना संबंधित पुलिस स्टेशन के एसएचओ को फोन पर दी और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

 

You may also like

Leave a Comment