Home चंडीगढ़ Breaking: जालंधर को मिला नया निगम कमिश्नर, जानें किसको मिली ये जिम्मेदारी

Breaking: जालंधर को मिला नया निगम कमिश्नर, जानें किसको मिली ये जिम्मेदारी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़ /जालंधर: पंजाब सरकार ने एक बार फिर नगर निगम अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसके संबंध में प्रशासनिक विभाग ने आदेश जारी किये हैं। जारी आदेश के अनुसार अमृतसर के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह को जालंधर नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आईएएस अधिकारी पल्लवी मिश्रा को नई अमृतसर नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। बता दें कि अभी कुछ ही समय पहले संदीप ऋषि ने जालंधर नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार संभाला था, लेकिन अब सरकार ने उनकी जगह नई नियुक्ति कर दी है।

Transfer आर्डर की कॉपी:-

 

 

You may also like

Leave a Comment