Home क्राईम श्री हनुमान मंदिर चोरी मामले में जालंधर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर शुरू की जांच

श्री हनुमान मंदिर चोरी मामले में जालंधर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर शुरू की जांच

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

ADCP-1 के मुख्तियार राय ने कहा -इस मामले में पुलिस के पास नहीं आई कोई शिकायत

जालंधर: जालंधर के एडीसीपी सिटी-1 के मुख्तियार राय ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस थाना डिवीजन नंबर 4 के तहत मोहल्ला इस्लामाबाद में मौजूद श्री हनुमान जी के मंदिर में हुई चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। इसके बावजूद, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया है और केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस घटनास्थल और आस-पास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। इसके अलावा, पुलिस टेक्निकल जांच भी कर रही है ताकि चोरी में शामिल लोगों की पहचान करके उन तक जल्द पहुंचा जा सके। एडीसीपी-1 मुख्तियार राय ने कहा कि पुलिस मामले की तेजी से जांच कर रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी।

जालंधर में फिर चोरों ने एक मंदिर को बनाया निशाना, शिवलिंग से चांदी के नाग देवता ले फरार हुए चोर, CCTV में कैद वारदात

जालंधर में फिर एक मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के मोहल्ला इस्लामाबाद स्थित सनातन धर्म महावीर मंदिर को फिर चोरों ने अपना निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोर शिवलिंग पर स्थापित चांदी के नाग देवता को सरेआम चोरी कर ले गए। ये चोरी की सारी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

घटना की जानकारी देते हुए मंदिर प्रबंधकों ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम करीब 6:30 बजे की है। उनके अनुसार CCTV कैमरों में दिख रहा है कि चोरी करने 2 युवक बाइक पर आते हैं, जिनमें से एक बाहर खड़ा रहता है और दूसरा मंदिर में माथा देकने के बहाने आता है और मौका देखकर शिवलिंग पर रखे चांदी के नाग देवता को उठाकर अपने साथ लाए थैले में डाल कर ले जाता है। नाग देवता उठने के बाद युवक तेजी से मंडी से बाहर निकल जाता हैं और दोनों बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो जाते हैं।

मंदिर प्रबंधन का कहना है है कि इस मंदिर में ये चोरी कि पहली घटना नहीं है बल्कि कुछ महीने पहले भी मंदिर में एक अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर की गोलक तोड़कर नकदी चोरी कर ली थी। उक्त वारदात भी सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई थी और फुटेज पुलिस को सौंप दी गई थी, लेकिन आज तक आरोपी का कोई पता नहीं चल पाया। वहीं लगातार दूसरी बार मंदिर में चोरी होने से श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन में रोष है।

 

 

You may also like

Leave a Comment