



दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: पंजाब की मान सरकार द्वारा पिछले दिनों किए प्रशासनिक अधिकारीयों के तबादलों में जालंधर को आईएएस अधिकारी निकास कुमार के रूप में नया नगर निगम (MCJ) मिला था। 2020 बैच के आईएएस अधिकारी निकास कुमार ने आज नए कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।



नए निगम कमिश्नर निकास कुमार से पहले IAS अधिकारी संदीप ऋषि जालंधर नगर निगम के कमिश्नर के पद पर तैनात थे। अब उन्हें ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA), एसएएस नगर का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है। नए निगम कमिश्नर के कार्यभार ग्रहण करने के बाद अब शहरवासियों की उनसे शहर के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं।
बता दें कि नए निगम कमिश्नर निकास कुमार इससे पहले होशियारपुर में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।





