Home क्राईम जालंधर में सुबह स्कूल के निकली 5वीं कक्षा की छात्रा लापता, CCTV में सामने आई हैरान कर देने वाली बात

जालंधर में सुबह स्कूल के निकली 5वीं कक्षा की छात्रा लापता, CCTV में सामने आई हैरान कर देने वाली बात

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के व्यस्त इलाके रैणक बाजार स्थित सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल में आज यानि सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह एक 12 वर्षीय 5वीं क्लास में पड़ने वाली बच्ची घर से अन्य बच्चों के साथ स्कूल के लिए निकली पर स्कूल नहीं पहुंची। जब परिजन बच्ची की तलाश में स्कूल पहुंचे तो टीचर ने उन्हें कहा कि उनकी बच्ची तो स्कूल में आई ही नहीं है। जिसके बाद स्कूल सहित पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बच्ची के लापता होने के बाद से पूरे इलाके, स्कूल प्रशासन और परिजनों में हड़कंप मच गया है।

पीड़ित बच्ची के परिजनों के मुताबिक रोजाना की तरह सुबह उनके मोहल्ले के 4 बच्चे एक साथ स्कूल के लिए निकले थे, जिनमें से 3 बच्चे तो स्कूल पहुंच गए, लेकिन उनकी 12 वर्षीय बेटी सोनी कुमारी रास्ते से ही गायब हो गई। काफी देर तक जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने स्कूल जाकर पता किया। लेकिन स्कूल प्रशसन के मुताबिक बच्ची तो आज स्कूल आई ही नहीं है।
चूल प्रशसन के एसएस कहने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सुबह अली मोहल्ले से आए चार बच्चों में से तीन तो स्कूल के मुख्य गेट के अंदर चले गए, लेकिन लापता बच्ची सोनी कुमारी गेट के अंदर दाखिल नहीं हुई। शुरुआती फुटेज में यह बात सामने आ रही है कि बच्ची स्कूल के गेट के बिल्कुल पास पहुंचकर अचानक पीछे की तरफ मुड़ गई।

वहीं जांच अधिकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची की मां के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल स्कूल के आसपास और रैणक बाजार के रास्तों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है, ताकि यह सटीक पता लगाया जा सके कि गेट से पीछे मुड़ने के बाद बच्ची किस दिशा में और किसके साथ गई है।

 

 

You may also like

Leave a Comment