Home जालंधर PM मोदी जुलाई महीने आएंगे पंजाब, 13 जुलाई को खुद जालंधर कैंट रेलवे का करेंगे उद्घाटन

PM मोदी जुलाई महीने आएंगे पंजाब, 13 जुलाई को खुद जालंधर कैंट रेलवे का करेंगे उद्घाटन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

दोआबा में मेगा रैली कर बचाएंगे चुनावी बिगुल

जालंधर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस जुलाई महीने में पंजाब दौरे को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। कुछ दिन पहले राज्य रेल मंत्री ने कहा था कि पीएम मोदी जुलाई महीने में पंजाब आने वाले हैं लेकिन उन्होंने पीएम दौरे की तारीख नहीं बताई थी। अब रेलवे के ऊंचे पदस्थ और भरोसेमंद सूत्रों के दावे से यह खबर निकल कर सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जुलाई को जालंधर आएंगे और यहां वह कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

कहा यह भी जा रहा है इस दौरे के दौरान जालंधर में PM मोदी की एक बड़ी रैली का योजन भी है। जिसके जरिए प्रधानमंत्री मोदी आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का कैंपेन शुरू कर सकते हैं। वहीं इस PM दौरे की खबर के बाद से प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई हैं हैं। स्टेशन के आसपास की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।

वहीं जब PM दौरे को लेकर जनरल मैनेजर राजेश कुमार पांडे ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की और कहा कि “शीर्ष अधिकारियों से जो भी आदेश मिलेंगे, उसी के अनुसार कार्यक्रम तय होगा।” लेकिन देशभर में रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए चल रही ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को पूरी तरह से नया रूप दे दिया गया है।

 

 

You may also like

Leave a Comment