Home क्राईम जालंधर कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने 255 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किए 02 युवक

जालंधर कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने 255 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किए 02 युवक

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशानुसार और डीसीपी (जांच) मनप्रीत सिंह ढिल्लों और एडीसीपी (जांच) जयंत पुरी और एसीपी/डी अमरबीर सिंह के निर्देशों के अनुसार क्राइम ब्रांच के प्रभारी इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह की टीम ने दो युवकों सुनील कुमार उर्फ ​​शीला और समीर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान 255 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सीपी ने बताया कि 30.06.2026 को क्राइम ब्रांच की टीम गश्त पर थी और संदिग्ध लोगों की तलाश में मैकडोनाल्ड टी-पॉइंट से जमशेर साइड रोड, जालंधर की तरफ जा रही थी रही थी। जब पुलिस पार्टी मैकडोनाल्ड से थोड़ा आगे पहुंची तो वहां 2 युवकों को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए युवकों की पहचान 27 वर्षीय सुनील कुमार उर्फ ​​शीला, पुत्र अमरजीत सिंह, दूसरे की 21 वर्षीय समीर सुपुत्र अमरजीत दोनों निवासी गांव लखनपाल पुलिस थाना सदर जालंधर के रूप में हुई है। जिनके पास से पुलिस को एक बैग में 255 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए अब सुनील कुमार उर्फ ​​शीला और समीर पर मुकदमा नंबर 110  दिनांक 1 जुलाई 2026 धारा 21 सी-61-85 एनडीपीएस एक्ट पुलिस स्टेशन कैंट दर्ज रजिस्ट्रार किया गया।

पुलिस ने दोनों दोषियों को कोर्ट में पेश करके 3 दिन के रिमांड पर पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है, जहां पूछताछ के दौरान आरोपियों के अगले और पिछले संबंधों के बारे में गहनता से जांच की जाएगी।  

जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों में से एक सुनील कुमार पर पहले भी फिल्लौर में एनडीपीएस एक्ट का एक मामला दर्ज है और दूसरे आरोपी समीर पर कोई पिछला कोई केस रजिस्टर्ड नहीं है।

 

 

You may also like

Leave a Comment