



दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: जालंधर में आज अपनी मांगों को लेकर दोआबा किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के कार्यालय को घेरा और बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि उनका यह प्रदर्शन धान की फसल के समय हो रही लगातार बिजली के लग रहे कटों के विरोध में किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि यह समय धान की बुवाई का है और इस समय बिजली में कटौती की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



इस दौरान किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रमुखों ने बताया कि धान की बुवाई का समय चल रहा है, लेकिन लगातार बिजली की कटौती के कारण किसानों के खेतों तक जरुरत के समय पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे बुवाई सहित अन्य कार्यों में भी देरी हो रही है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि मान सरकार ने तो दावा किया था कि पंजाब में कभी भी बिजली के कट नहीं लगेंगे। लेकिन अब जब धान बुवाई का समय है, तब किसानों और आम लोगों को लगातार बिजली के लंबे कटों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कि जब वे धरने पर बैठे, तो बिजली छोड़ दी गई, जबकि इससे पहले उन्हें भारी बिजली के कटों का सामना करना पड़ रहा था।


वहीं दोआबा किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बिजली आपूर्ति का ठोस प्रबंधन नहीं किया गया, तो किसान आने वाले समय में एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।




