

योग शारीरिक तंदुरुस्ती के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद : डा. धीर

दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर : डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और डायरेक्टर आयुर्वेद डा. रमन खन्ना के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयुर्वेद विभाग के सहयोग से आज यहां ईएसआई अस्पताल के परिसर में जिला स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डा. दीवान चंद धीर के नेतृत्व में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान विभाग के विशेषज्ञों द्वारा सैकड़ों प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों का प्रशिक्षण दिया गया।


जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डा. दीवान चंद धीर ने इस अवसर पर योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। उन्होंने लोगों को फिट रहने और सुखी जीवन के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की।
डा. नीरज, डा. योगेश, डा. मनू, डा. अदिति, डा. रविंदर कौर और डा. प्रियंका भंडारी की टीम द्वारा प्रतिभागियों को योग आसन करवाए गए।
इस मौके पर ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने विशेष तौर पर शिरकत की।
प्रोग्राम के दौरान मैडिकल सुपरिंटेंडेंट ई.एस.आई. अस्पताल डा. ज्योति शर्मा, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डा. सुरजीत लाल, एसआरओ मुकेश कुमार, चंदन, सीनियर फिजिशियन डा. चेतन मेहता, डा. सुनील कुमार, डा. रूपाली कोहली, डा. हेमंत मल्होत्रा, डा. सुखदेव रतन, डा. मनवीर, सुपरिंटेंडेंट जसवीर कौर, क्लर्क विक्रम, मनप्रीत, राजेश, विभाग का पूरा स्टाफ और बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे।


