Home जालंधर Jalandhar: गदईपुर इलाके से सटे जंगल में लगी भयानक आग, 1 कनाल का क्षेत्र जलकर खाक

Jalandhar: गदईपुर इलाके से सटे जंगल में लगी भयानक आग, 1 कनाल का क्षेत्र जलकर खाक

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के गदईपुर इलाके से सटे जंगल में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार गदईपुर इलाके से सटे जंगल में आग लगने से आसपास के इलाकों में अफरा- तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें और धुआं दूर-दूर आसमान तक दिखाई देने लगा। जिसके बाद आग की सूचना आसपास के इलाकावासियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी।

वहीं सूचना पाकर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। जिसके बाद फायरकर्मियों ने काफी मशककत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने का प्राथमिक कारण हाई वोल्टेज तारों में शॉर्टकट या फिर किसी द्वारा फेंकी गई जलती बीड़ी/सिगरेट माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस आगजनी में करीब 1 कनाल का क्षेत्र जलकर खाक हो गया, जिसमें सफेदे (यूकेलिप्टस) के कई पेड़ भी हैं। हालाँकि गनीमत रही कि किसी जानी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

वहीं आग की सूचना पाकर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला किसी के जलती बीड़ी-सिगरेट फेंकने या ऊपर से गुजर रही तारों में स्पार्किंग से लगी लग रही है।

 

 

You may also like

Leave a Comment