
दोआबा न्यूजलाइन
जालंधर : होम्योपैथी के जनक डा. सैमुअल हैनीमन की 271वीं जयंती पर दोआबा होम्योपैथिक स्टडी सर्कल जालंधर द्वारा रविवार, 26 अप्रैल 2026 को होटल प्रेसिडेंट न्यू कोर्ट, सिविल लाइंस जालंधर में दोपहर 2 बजे से एक खास कार्यक्रम मनाया जा रहा है।
इस बारे में जानकारी देते हुए दोआबा होम्योपैथिक स्टडी सर्कल जालंधर के कन्वीनर डा. चरणजीत लाल ने बताया कि लॉर्ड महावीर होम्योपैथिक मैडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लुधियाना के प्रिंसिपल डा. प्रमोद कुमार इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा हैनीमैनियन अवार्डी डा. नीलम अवतार सिंह, वेटरन होम्योपैथ अवार्डी डा. जे.के. विग और एम.डी. डा. मुखतिंदर सिंह विशेष मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। डा. चरणजीत लाल ने आगे बताया कि इस मौके पर चेयरमैन डा. शक्ति महिन्द्रू और फाइनेंशियल सेक्रेटरी डा. सुभाष चंद्र निषतंद्रा और होम्योपैथी एक्सपर्ट्स डा. सैमुअल हैनीमन को श्रद्धांजलि देने के बाद अपने अनुभव सांझा करेंगे।

