
दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के कपूरथला से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कपूरथला की एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी जहरीला पदाथ पीते हुए की एक वीडियो डाली है। वीडियो में महिला ने पूर्व सरपंच पर अपनी मौत का इल्जाम लगाया है। वीडियो में महिला ने बताया है कि पूर्व सरपंच उसे 7 साल पहले मोहाली ले गया और वहां उसके साथ लिव-इन में रहा। महिला का कहना है कि पूर्व सरपंच ने उसके साथ 7 महीने रंगरलियां मनाकर अब उसे छोड़ दिया। महिला के जहर निगलते का वीडियो 17 अप्रैल को सामने आया है।
महिला की पहचान मनजीत कौर निवासी फगवाड़ा के गांव सुनड़ा राजपूता के रूप में हुई है। वीडियो में महिला पूर्व सपंच का नाम रविंदर कुमार बब्बी बताया और वह गांव जंडियाली का सरपंच रहा है। अभी तक इस मामले में पूर्व सरपंच का कोई बयान सामने नहीं आया है।

महिला के मुताबिक सरपंच के ऐसे छोड़ देने के बाद वह न तो ससुराल जा सकती है न ही मायके। ऐसे में उसके पास एक ही हल बचा है अपनी जीवन लीला खत्म कर देना। वीडियो बनानाते नङटे ही महिला जहर पी लेटी है और उसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। महिला कि ऐसे हालत देख उसके परिवार वालों ने तुरंत उसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है।
महिला वीडियो में कह है कि पूर्व सरपंच ने 7 साल उसके साथ रंगरलियां मनाने के बाद मुझे छोड़ दिया। महिला ने कहा कि मैं यह सब बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसलिए मैं सुसाइड करने जा रही हूं। महिला ने वीडियो में दावा किया कि मेरी मौत का जिम्मेदार रविंदर कुमार बब्बी होगा। इस जुर्म में उसकी पत्नी भी बराबर की जिम्मेदार है। महिला ने कहा कि पहले भी यह किसी की लाइफ खराब करके 6-7 साल उसके साथ रहकर बच्चा पैदा करके घर आ गया था। और तब भी इसकी पत्नी ने उसे अपना लिया था। अब मेरी लाइफ खराब करके गया। फिर उसने अपना लिया।
