Home हरियाणा गुरुग्राम में 4 फर्नीचर के गोदामों में लगी भयानक आग, लाखों का सामान राख

गुरुग्राम में 4 फर्नीचर के गोदामों में लगी भयानक आग, लाखों का सामान राख

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

गुरुग्राम: दिल्ली के साथ सटे गुरुग्राम से अभी- अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के सेक्टर 89 में स्थित चार फर्नीचर के गोदामों में आज दोपहर भयानक आग आग लग गई। वहां मौजूद लोगों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि गोदाम धुएं के गुब्बार से गिर गया है। घटना के बाद इसकी सुचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि चारों गोदाम मालिकों का लाखों का नुकसान हो गया होगा।

जानकारी के अनुसार गोदामों में आग की सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में लग गईं। वहीं गोदामों से आग की ऊंची लपटें उठती देख इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत है कि अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि हवा चलने और गोदामों में रखे फर्नीचर और लकड़ी के कारण आग एक- एक करके तेजी से सभी गोदामों में फैलती चली गई। फिलहाल आग लगने का कारण वैल्डिंग से निकलने वाली चिंगारी बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि चारों गोदामों के साथ ही पांचवां गोदाम बन रहा था। जहां टीन शेड डालने का काम चल रहा था और वेल्डिंग हो रही थी। इसी की चिंगारी से यह आग देखते ही देखते भड़क उठी। भयानक आग में गोदाम मलीखों का अंदर रखा लाखों का फर्नीचर, लकड़ी और अन्य सामान लग गया है बाकि नुकसान का पूरा अंदाजा आग बुझने के बाद गोदाम मालिकों द्वारा लगाया जाएगा ।

वहीं मौके पर आग बुझाने पहुंचे फायर अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने में काफी समय लग सकता है क्योंकि अंदर फर्नीचर की लकड़ी और अन्य सामग्री अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ पड़े हुए हैं। हालाँकि अभी तक किसी हताहत की खबर नहीं है, लेकिन गोदामों में रखे लाखों रुपये के फर्नीचर, लकड़ी और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। एक अन्य फायरकर्मी ने आग लगने का कारण फर्नीचर गोदाम में वेल्डिंग स्पॉर्क बताई है। वहीं इलाकावासियों का भी यह कहना है कि गोदाम में वैल्डिंग की जा रही थी, जिसकी चिंगारी से लकड़ी के सामान ने आग पकड़ ली और चारों गोदाम चपेट में आ गए।

 

 

You may also like

Leave a Comment